Vivo के सब ब्रांड iQOO ने पिछले साल भारतीय बाजार में iQOO 3 स्मार्टफोन के साथ एंट्री मारी थी। iQOO ने 2020 में इसके बाद एक भी फोन भारत में पेश नहीं किया। इस साल कंपनी ने तीन 5G स्मार्टफोन- iQOO 7, iQOO 7 Legend और iQOO Z3 को भारतीय बाजार में पेश किया है। जिनमें iQOO 7 Series और iQOO Z3 को बेहद कम समय के अंतराल पर लॉन्च किया गया है। वहीं, iQOO आने वाले दिनों में और भी कई डिवाइसेज इस साल भारत में पेश कर सकता है।
यह स्मार्टफोन भारत में तीन स्टोरेज ऑप्शन- 6GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में आता है। इसके शुरुआती वेरिएंट की कीमत 19,990 रुपये है। इसके अन्य दो वेरिएंट्स क्रमशः 20,990 और 22,990 रुपये में आते हैं। यह फोन दो कलर ऑप्शन- Ace Black और Cyble Blue में मिलेगा।
iQOO Z3 का डिजाइन फोन के डिजाइन की बात करें तो इसका बॉडी प्लास्टिक मैटेरियल का बना है। इसके बैक पैनल कवर में भी प्लास्टिक का ही इस्तेमाल किया गया है। हालांकि, बैक पैनल काफी शाइनिंग करता है और उंगलियों के निशान को आकर्षित करता है। हालांकि, कंपनी इसके साथ बैक कवर देती है, तो आपको फोनन इस्तेमाल करने में दिक्कत नहीं आएगी। फोन के बैक पैनल को टच करने पर यह काफी स्मूद फील देता है। Ace Black कलर होने की वजह से बैक पैनल में आप अपने फेस को देख सकते हैं। इससे अलग-अलग एंगल से लाइट का रिफ्लेक्शन मिलेगा।
फोन को होल्ड करने पर अच्छी ग्रिपिंग मिलती है। हालांकि, शाइनिंग बैक पैनल होने की वजह से इसके फिसलने का भी डर रहता है। फोन का वजन 186 ग्राम है तो यह इतना भारी नहीं लगता है। इसके फ्रंट पैनल में ट्रेडिशनल वाटरड्रॉप नॉच मिलता है। वहीं, दाहिनी साइड में पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर दिया गया है। इसके पावर बटन के साथ ही फिंगरप्रिंट स्कैनर को इंटिग्रेट किया गया है। फोन के नीचे की तरफ 3.5mm ऑडियो जैक, स्पीकर ग्रिल और USB Type C चार्जिंग प्वाइंट मिलता है। फोन के टॉप में सिम कार्ड स्लॉट दिया गया है। फोन में हाइब्रिड सिम कार्ड स्लॉट मिलता है। इसमें आप दो 5G सिम कार्ड या एक सिम कार्ड और एक मेमोरी कार्ड लगा सकते हैं।
Specifications
Processor Qualcomm Snapdragon 768G
RAM 6 GB or 8 GB
Storage 128 GB or 256 GB
Display 6.58 inch FHD+ display with 120 Hz Refresh Rate
Rear Camera 64 MP + 8 MP + 2 MP Triple Rear Camera
Front Camera 16 MP
Battery 4400 mAH
iQOO Z3 का डिस्प्ले
iQOO Z3 5G में 6.5 इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। वाटरड्रॉप डिजाइन वाला इसका डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैम्प्लिंग रेट को सपोर्ट करता है। फोन के डिस्प्ले के ऊपर Panda ग्लास का कवर दिया गया है जिसपर उंगलियों के निशान दिखने लगते हैं और आसानी से साफ नहीं होते हैं। इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले इस्तेमाल करने में अच्छा है। सबसे अच्छी बात यह है कि दिन की रोशनी में भी आसानी से आप टेक्स्ट को पढ़ सकते हैं। वहीं, इमेज काफी शार्प नजर आते हैं।
कंपनी का दावा है कि फोन का डिस्प्ले HDR10 सर्टिफाइड है और Youtube पर मौजूद HDR वीडियो इस पर स्मूदली काम करता है। एक मिड रेंज गेमिंग स्मार्टफोन होने की वजह से गेम खेलने के दौरान भी फोन का डिस्प्ले बेहतर परफॉर्म करता है। Battleground Mobile India और COD Mobile जैसे गेम्स के ग्राफिक्स को यह अच्छी तरह से सपोर्ट करता है।
iQOO Z3 की परफॉर्मेंस
iQOO Z3 में Qualcomm Snapdragon 768 5G प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। यह प्रोसेसर OnePlus Nord CE 5G में इस्तेमाल हुए Qualcomm Snapdragon 750G के मुकाबले ज्यादा बेहतर काम करता है। खास तौर पर एक मिड रेंज गेमिंग स्मार्टफोन के लिए यह एक अच्छा प्रोसेसर है, जो बिना किसी रुकावट के गेमिंग का एक्सपीरियंस देता है। साथ ही, इसमें अच्छा ग्राफिक्स एक्सपीरियंस भी मिलता है।
iQOO Z3 की बैटरी फीचर की बात करें तो इस फोन में 4,400mAh की बैटरी मिलती है। फोन को चार्ज होने में 1 घंटे का समय लगता है। आधे घंटे में यह फोन 60 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है। फोन में 55W का फ्लैश चार्जरमिलता है, जो फोन को तेजी से चार्ज कर सकता है। फोन की बैटरी लाइफ भी ठीक है। एक बार फुल चार्ज करने पर यह एक दिन आराम से काम करता है। अगर, आप फोन पर लगातार ऑनलाइन गेम खेलते हैं या फिर वीडियो स्ट्रीम करते हैं तो भी यह सिंगल चार्ज में 10 घंटे तक काम करता है। फोन में वर्चुअल RAM एक्सपेंशन फीचर मिलता है, जिसकी मदद से आप फोन की RAM को 3GB और बढ़ा सकते हैं।iQOO Z3 का कैमरा
इस स्मार्टफोन के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। फोन का प्राइमरी कैमरा 64MP का है। इसके अलावा इसमें 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 16MP का कैमरा है। iQOO Z3 5G के प्राइमरी कैमरे के लेंस का अपर्चर f/1.79 है। वहीं, अल्ट्रा वाइड सेंसर का अपर्चर f/2.2 और मैक्रो कैमरे का अपर्चर f/2.4 है। फ्रंट या सेल्फी कैमरे में f/2.0 अपर्चर वाला लेंस दिया गया है।
फोन से फोटो लेते समय इसका प्राइमरी कैमरा ज्यादातर इस्तेमाल होता है। स्क्रीन पर दिए गए विकल्प में से किसी एक विकल्प का इस्तेमाल करके आप कैमरा मोड को बदल सकते हैं। अगर, आपको वाइड एंगल मोड में तस्वीर लेनी है तो दिए गए विकल्प में से अल्ट्रा वाइड मोड को चुन सकते हैं।
डे लाइट में फोन से ली गई तस्वीर काफी हद तक क्लियर दिखता है। ली गई तस्वीर की डिटेलिंग भी ठीक-ठाक है। फोन के प्राइमरी कैमरे से ली गई तस्वीर को जूम करने पर भी न्वॉइज काफी कंट्रोल में रहता है। हालांकि, अल्ट्रा वाइड कैमरे से ली गई तस्वीर को जूम करने पर यह पिक्स्लेट होने लगता है यानि तस्वीर की क्वालिटी कम होने लगती है। साथ ही, इसमें ज्यादा डिटेलिंग नहीं मिलती है। फोन में 10X तक डिजिटल जूम सपोर्ट दिया गया है, लेकिन स्क्रीन पर आपको 0.6X, 1.0X और 2.0X जूम पर पिक्चर क्लिक करने का विकल्प मिलेगा। अगर, आप 10x जूम पर तस्वीर क्लिक करना चाहते हैं तो आपको उंगलियों से स्क्रीन को टैप करके जूम करना होगा।
Camera Sample Shots
इस फोन के सेल्फी कैमरे से ली गई तस्वीर भी डे लाइट में अच्छी लगती है। हालांकि, नाइट मोड में सेल्फी कैमरे से ली गई तस्वीर इतनी अच्छी नहीं आती है। इसमें इस्तेमाल किए गए AI एल्गोरिदम की वजह से ऐसा लगता है, जैसे आपने ज्यादा मेकअप किया हो। फिर भी
हमारा फैसला
iQOO Z3 को एक अच्छा मिड बजट गेमिंग स्मार्टफोन कहा जा सकता है। यह फोन Realme और Xiaomi के इस प्राइस रेंज में आने वाले स्मार्टफोन को अच्छी चुनौती देता है। साथ ही, OnePlus के लेटेस्ट लॉन्च हुए OnePlus Nord CE 5G को भी इससे चुनौती मिलती है। फोन की परफॉर्मेंस अच्छी है। बैटरी बैक अप भी ठीक ठाक है। इसके अलावा iQOO Z3 का कैमरा भी हमें इस कीमत में आने वाले अन्य फोन के मुकाबले ठीक लगा। इसमें Vivo का Funtouch OS मिलता है, जो Android 11 ऑपरेटिंग सिस्टम को सपोर्ट करता है। फोन की चार्जिंग स्पीड कमाल की है और इसके RAM को भी वर्चुअली एक्सपेंड किया जा सकता है।





